मिशन रिपीट 2022 के लिए किसान मोर्चा निभायेगा अहम भूमिका

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ कुल्लू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मजदूरों के बच्चों की शिक्षा का बजट तीन गुणा बढ़ाया है यह जानकारी प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड के चैयरमैन डॉ राकेश कुमार बबली ने  परिधिगृह कुल्लू में प्रेस को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस बर्ष एक लाख नए परिवारों को इस योजना के अंतर्गत जोड़ा जाएगा। डॉ राकेश ने आगे बताया कि 2022 में भाजपा सरकार को पुनः सत्तासीन करने के लिए किसान मोर्चा केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को गाँव गाँव तक ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने 60,000 करोड़ किसानों के खातों में सीधे पैसा भेज कर लाभांवित किया है। प्रदेश में इस योजना के अंतर्गत 9 लाख 35 हज़ार किसान इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। डॉ राकेश ने आगे बताया कि प्रदेश में बेसहारा पशुओं के लिए प्रदेश भर में गौसदन की व्यवस्था की जा रही है मार्च महीने के अंत तक प्रदेश भर में 75 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने 25 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में शीघ्र ही केसर ओर हींग की खेती शुरू की जायेगी ताकि इन क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की जाए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा,जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष टिकम ठाकुर, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अरविंद चंदेल, किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी जोगिंदर मेहरा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *