सुरभि न्यूज़ कुल्लू। बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर की अध्यक्षता में आज बजौरा ज़ोन की बैठक सम्पन्न हुई। जिस में सबकी सहमति के बाद सरिता ठाकुर को ज़ोन अध्यक्षा नियुक्त किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने पदाधिकारियों से कहा कि जोन स्तर की कमेटियां बनने के बाद वह स्वयं सभी बूथों का दौरा करेंगे। सबसे सीधा संवाद रखेंगे। दुष्यंत ने कहा कि इस कार्य के लिए वह जोन स्तर के पद अधिकारियों का सहयोग लेंगे। बंजार कांग्रेस आने वाले दिनों के भीतर सभी जोन की कमेटियां गठित करेगी। उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र के प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की सहमति के बाद तालमेल से ज़ोन कमेटियों का गठन किया जाएगा। इन कमेटियों में उन नए कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाएगा जो संगठन के प्रति समर्पित है और कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे है। बैठक में कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान के बारे में भी चर्चा की गई और संगठन के सभी पद अधिकारी और कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के बारे कहा गया। आज बजौरा ज़ोन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सदस्यता फार्म बांटे गए।इस बैठक में जिला कुल्लू कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष महेश शर्मा, जिला कुल्लू कांग्रेस महासचिव राम कृष्ण चौहान, जिला कुल्लू कांग्रेस अनुसूचित जाति बिभाग के अध्यक्ष बुद्धि सिंह, बंजार ब्लॉक कांग्रेस के राजेन्द्र शर्मा, हेमराज शर्मा, गोपाल शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, महेंद्र शशि, हेम दत्त शर्मा, छोम्बल बोद्ध, बरकत अली, तेजस्वी ठाकुर, चेतन, सूरज मणि, सरिता ठाकुर, कला सागर, सीता देवी, पुष्पा देवी, प्रवीण शर्मा, इंटक के आशीष पॉल, पूर्ण चंद, नरेंद्र पॉल, युवा कांग्रेस के मोहन ठाकुर, सूंदर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
2022-01-23