सभी वर्ग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ईमानदारी और कुशल नेतृत्व से है खुश

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ बरोट। प्रदेश भर में गरीब किसान हो, कर्मचारी हो या फिर ब्यापारी वर्ग हो सभी वर्गों के हित में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा लिए गए निर्णय से सभी गदगद हैं। सभी वर्ग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ईमानदारी और कुशल नेतृत्व क्षमता के कायल है। प्रेस को जारी ब्यान में द्रंग भाजपा के मीडिया सचिव राजू राम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणाओं से प्रदेश की जनता काफी उत्साहित होते हुए मुख्यमंत्री का तहदिल से आभार व्यक्त करा रही है। राजू राम ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री के एतिहासिक निर्णय से जहाँ प्रदेश के लाखों कर्मचारी तथा पेंशनर लाभान्वित हुए हैं वहीँ किसानों सहित समाज का हर वर्ग जयराम सरकार के निर्णय से खुशी जाहिर कर रहे है। उन्होंने कहा कि इसके साथ – साथ बिजली उपभोक्ताओं को 60 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना अपने -आप में बहुत बड़ी सौगात है वहीँ मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में बिजली की दर 50 यूनिट से घटाकर 30 यूनिट कर दी है। सामाजिक सुरक्षा पेन्शन के लिए वित्तीय पात्रता 30 हज़ार से बढ़ाकर 50 हज़ार रूपए कर दी है। राजू राम ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सभी वर्गों के हित में लिए गए एतिहासिक निर्णय से प्रदेश की आम जनता बहुत खुश है इससे साफ जाहिर है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा को सरकार बनाने में कोई भी नहीं रोक सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *