Listen to this article
सुरभि न्यूज़ कुल्लू। तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा जन श्किायत निवारण मंत्री श्री राम लाल मार्कंडा 5 फरवरी, 2022 को प्रातः 11ः30 बजे कुल्लू स्थित लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह में मीडिया से रू-ब-रू होंगे तथा दोपहर बाद 2 बजे सर्किट हाउस में ही लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अपने प्रवास के दूसरे दिन 6 फरवरी को तकनीकी शिक्षा मंत्री पतलीकूहल में प्रातः 10 बजे राजकीय तकनीकी संस्थान पतलीकूहल का निरीक्षण करेंगे। इसी दिन 12ः30 बजे वह सेऊबाग स्थित राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय का निरीक्षण करने के बाद सायं 3 बजे मंडी जिला के लिए रवाना होंग।