छोटाभंगाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक विश्रामगृह मुल्थान में की गई आयोजित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। छोटाभंगाल घाटी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक वन विश्रामगृह मुल्थान में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बैजनाथ के पूर्व विधायक किशोरी लाल ने की। बैठक का मकसद प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव लेकर की गई। पूर्व विधायक किशोरी लाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश। में जयराम ठाकुर की सरकार बिल्कुल निठली बनकर रह गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की लापरवाही के कारण प्रदेश भारी क़र्ज़ में डूब गया है। मंहगाई चरम सीमा पर है जिस कारण खासकर गरीब वर्ग पूरी तरह हताश व निराश होकर राह गया है। वहीँ उन्होंने बैजनाथ के वर्तमान विधायक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने छोटाभंगाल ही नहीं बल्कि समूचे बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं करवाएं है और न ही कोई योजना इस क्षेत्र के लिए लाई है। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव में बैजनाथ से कांग्रेस विधायक को जिताने के लिए अभी से कमर कस ली है। इसके साथ–साथ उन्होंने वोटरों को कांग्रेस की ओर आकर्षित करने के लिए टिप्स भी दिए। किशोरी लाल ने बताया कि आजतक समूचे विधानसभा क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुए हैं उन सभी विकास कार्यों में मात्र कांग्रेस का ही नाम अंकित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक इस क्षेत्र के लिए नई योजनाएं लाना तो दूर बल्कि सरकार द्वारा स्वीकृत की गई विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि खर्च नहीं कर पा रहे हैं। इस क्षेत्र के लिए इससे बड़ी विडम्बना और क्या हो सकती है। किशोरी लाल ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि घर-घर  जाकर कांग्रेस की नीतियों व भाजपा कि कुट नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाएं। इसके उपरांत बैजनाथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सीता राम, मुल्थान पंचायत के उप प्रधान संजीव कुमार, पोलिंग पंचायत के पूर्व प्रधान मेहर सिंह तथा कार्यकर्ता राजिन्द्र कुमार ने भी अपने–अपने विचार रखे। इस मौके पर उनके साथ बैजनाथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सीता राम ठाकुर, बैजनाथ युकां अध्यक्ष सुनील कुमार, मुल्थान पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार, कोठी कोहड़ पंचायत के उपप्रधान रणजीत सिंह, पोलिंग पंचायत के उपप्रधान छांगा राम, बड़ा ग्रां के वूथ अध्यक्ष प्राकम चंद, स्वाड पंचायत के पूर्व प्रधान लाल सिंह, लोआई पंचायत के पूर्व उपप्रधान धर्म चंद, बड़ा ग्रा पंचायत के बार्ड सदस्य मंगत राम, रत्तन चंद, संतोष कुमार, शांता कुमार, मिलाप चंद, राजकुमार, काली दास, सुदर्शन सिंह, राजीब कुमार, विधू राम, वीरभद्र सिंह, सुखराम, सुभाष ठाकुर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *