सुरभि न्यूज़ कुल्लू।
त्रियुगी नारायण महिला मंडल दियार व डोभा सेरी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दियार गाँव में कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा का दोनों महिला मण्डल सदस्यों ने ज़ोरदार अभिनंदन कर कुल्वी परम्परा मुताबिक सम्मानित किया। इस अवसर पर भीमसेन शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य कर रही हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर कुल्लू विकास खंड उपाध्यक्ष यशपाल डढवाल, दियार बूथ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जिला कार्यालय सचिव विवेक भारद्वाज, किसान मोर्चा जिला सचिव विपन गौतम, युवा मोर्चा जिला सचिव दीवान नेगी, त्रियुगी नारायण महिला मंडल अध्यक्ष सरस्वती देवी, डोभा सेरी महिला मण्डल सचिव शांता देवी और वरिष्ठ महिलाएं उपस्थित रही।