बंजार भाजपा मंडल की बैठक लारजी में सम्पन जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा रहे विशेष तौर पर उपस्थित

Listen to this article
निखिल कौशल कुल्लू। बंजार भाजपा मंडल की बैठक मण्डल अध्यक्ष बलदेव महंत की अध्यक्षता में लारजी में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल से हर बूथ पर अपना विशेष सम्पर्क अभियान शुरू करेगी यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत हर कार्यकर्ता के घर पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत हर बूथ पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनप्रिय नीतियों को बताया जाएगा। इस अवसर पर बंजार मण्डल अध्यक्ष बलदेव महंत ने कार्यकर्ताओं को 2022 में होने बाले चुनावों के लिए कमर कसने को कहा। बलदेव महंत ने बताया कि जिस प्रकार चार प्रदेशों में भाजपा पुनः सत्तासीन हुई है,उससे स्पष्ट हो गया है कि 2022 में हिमाचल प्रदेश में भी पुनः भाजपा सरकार बनने जा रही है। बैठक में  मण्डल महामंत्री  ढाले राम , परमानंद, जिला प्रवक्ता सुभाष शर्मा, जिला कार्यालय सचिव विवेक भारद्वाज, बीडीसी सदस्य भलाण कमलेश शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव पैने राम, सोशल मीडिया मंडी संसदीय क्षेत्र के संयोजक नरेंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षा माला ठाकुर , नीरज शर्मा, अनूप शर्मा औऱ मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *