भाजपा मंडल आनी ने खेगसू में बैठक की आयोजित

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा) आनी। भाजपा मण्डल आनी की बैठक बुधवार को खेगसू में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल आनी के नवनियुक्त अध्यक्ष अमर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, जिला विस्तारक डॉ सन्दीप शर्मा व आनी विस क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मण्डल, जिला,  सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा ग्राम केंद्रों के अध्यक्षों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य पार्टी द्वारा शुरू किए गए जन पदयात्रा एवं महा जनसम्पर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा करना था। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल आनी सभी मोर्चों पर संगठन को मजबूती प्रदान करता रहेगा और कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि जिस प्रकार से 4 राज्यों में भाजपा ने पुनः अपनी सरकार बनाई है। उसी प्रकार से हिमाचल प्रदेश के अंदर भी इतिहास रचते हुए जय राम ठाकुर के नेतृत्व में फिर से सरकार रिपीट होगी। अमर ठाकुर ने बताया कि इस महा सम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उन्हें सरकार के समक्ष रखेंगे ताकि उनका समाधान समय पर हो सके और साथ केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की अनेकों लाभकारी योजनाओं की जानकारी  लोगों तो पहुंचाई जाएगी और उन योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *