मजदूर इंटक यूनियन का 3 जुलाई रविवार को विल्ला कमलिया मैरिज पैलेस पालमपुर में होगा महासम्मेलन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। मज़दूर इंटक यूनियन जिला कांगड़ा के अध्यक्ष गुरदास राम संख्यान ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 3 जुलाई रविवार को सुबह 10 बजे विल्ला कमलिया मैरिज पैलेस पालमपुर में मजदूर इंटक यूनियन का महा सम्मलेन होने जा रहा है | इस सम्मलेन में कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता, मंडी की सांसद व प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सुखविन्द्र सिंह सुक्खू,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस संजय गावा,  प्रदेश इंटक यूनियन के अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह सहित गणमान्य नेता उपस्थित मजदूरों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इन सभी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मज़दूरों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए वायदा किया जाएगा कि कांग्रेस सरकार बनते ही जो सुविधाएं मिली थी उन्हें दोबारा चालू किया जाए। इसलिए सभी सदस्यों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँच कर इस सम्मलेन में भाग लें। उन्होंने बताया कि मनरेगा व अन्य निर्माण में कार्य करने वाले मजदूरों की सुविधाओं के लिए यूनियन के प्रयासों से पिछली कांग्रेस सरकार ने कई सुविधाएं चालू कर रखी थी | मगर वर्तमान सरकार ने इन्हें बंद कर दिया है। इसके लिए इंटक यूनियन लगातार प्रयास करती आ रही है | उन्होंने कहा कि यह चुनावी वर्ष है इसलिए मज़दूरों के एक मंच पर इकट्ठे होने की सख्त जरूरत है। सम्मलेन में विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *