
सुरभि न्यूज़
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश भाजपा एवं एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह के 60वें जन्मदिन पर उनके हजारों शुभचिंतक शुभकामनाएं देने आयोजित समारोह में पहुंचे। जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सरवरी होटल में एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें कुल्लू के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उनके जन्मदिवस पर बधाई देने का दिन भर तांता लगा रहा। लोगों ने जन्म दिवस समारोह पर बधाई देने के साथ कुलवी धाम का स्वाद भी चखा। समारोह के आयोजक जीएस बब्बू तथा विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के लगभग बीस हजार लोगों को इस समारोह मैं खास तौर पर निमंत्रण दिया गया था लेकिन समारोह में उम्मीद से ज्यादा लोगों ने शिरकत की।

भाजपा नेता राम सिंह के जन्मदिन के समारोह में पक्ष विपक्ष के सभी नेता वह शुभचिंतक शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे। समारोह में लोगों एवं शुभचिंतकों की जुटी भीड़ को राजनैतिक की दृष्टि से देखा जाए तो कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद राम सिंह के साथ है। समारोह में शामिल हुई जनता का कहना है कि अगर भाजपा राम सिंह को कुल्लू विधानसभा क्षेत्र का टिकट देती है तो उनका भरपूर समर्थन राम सिंह के साथ रहेगा। उनका कहना है कि भाजपा नेता राम सिंह का स्वभाव बहुत ही मिलनसार है तथा वह हमेशा जनता की सेवा करने में तत्पर रहते हैं और उनकी राजनैतिक छवि भी बिल्कुल साफ है। समारोह में भाजपा समर्थक लोगों के साथ साथ भाजपा वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह तथा कुल्लू कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पार्टी पदाधिकारियों के साथ राम सिंह को शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे।