गुरदास राम संख्यान को हिमाचल प्रदेश अखिल भारतीय असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस का समन्वयक किया मनोनीत

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ बरोट

ख़ुशी राम ठाकुर

जिला कांगड़ा के मजदूर इंटक यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरदास राम संख्यान को उनकी कावलियत को देखते हुए राष्ट्रीय हाईकमान द्वारा गत दिन हिमाचल प्रदेश अखिल भारतीय असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस का समन्वयक मनोनीत किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि तक पहुँचने के लिए उनकी कावलियत तथा जिला, प्रदेश कार्यकारिणी के सहयोग तथा राष्टीय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कि बदौलत के कारण ही संभव हो पाया है। इसके लिए उन्होंने बाबा हरदीप सिंह, सीता राम सैनी, संजय गावा, दादा राव डोगरे डाक्टर उदित राज तथा इंटक परिवार का तहदिल से धन्यवाद करते हुए आभार भी प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी ने इंटक परिवार को यह पद देकर प्रदेश इंटक यूनियन का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष ही फरवरी माह में ही उन्हें दिल्ली बुला कर केकेसी का सदस्य चुना गया था मगर अब समूचे हिमाचल प्रदेश की जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्हें वे पूरी लग्न, निष्ठा तथा पूरी ईमानदारी से निभाएंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *