आनी के जांजा क्षेत्र का 20  आषाढ़ मेला कुंगश देवी देवताओं की विदाई के साथ सम्पन्न

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
आनी
खण्ड के अन्तर्गत कुंगश का ऐतिहासिक चार दिवसीय बीस आषाढ मेला आराध्य पनेउइ नाग झाकडू नाग और माहुनाग की देव विदाई के साथ संपन्न हो गया है। समापन अवसर पर आनी विस क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए आनी क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक कार्यों के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मेला मैदान कुंगश के विस्तार के लिए दस लाख, पंचायत घर तक रास्ते को दुरुस्त करने के लिए ढ़ाई लाख और मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए 51 हजार रुपये की देने की घोषणा की।
इससे पूर्व एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर ने सरकार की योजनाओं और कुंगश मेले के बढ़ते स्तर को इसे जिला स्तरीय बनाने को लेकर आश्वासन दिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेले में तीन रात्रि संस्कृतिक संध्याओं के अलावा 75 महिला मंडल की महिलाओं ने प्रस्तुति देकर समा बाँधा। जबकि 17 महिला मंडलों ने रस्सा कशी में जोर आजमाइश की।वहीं श्वाड टीम विजेता तथा महिला मंडल चिच्युट दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में पोएग महिला मंडल में प्राचीन विलुप्त संस्कृति की एक झलक नाटक के माध्यम से बताई जिसमें नई पीढी को प्राचीन संस्कृति को संजोय रखने की अपील की गई।  इस अवसर पर विधायक किशोरीलाल सागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद ठाकुर, प्रधान राकेश ठाकुर, शक्ति केंद्र अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, नगर पंचायत आनी अध्यक्ष सरसा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *