आनी में ठेकेदार के माध्यम से लगाई जा रहीं स्ट्रीट लाईट के खम्भे काटकर ले उड़े चोर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

नगर पंचायत आनी के रोपड़ी वार्ड में चोर सड़क किनारे लगाए गए स्ट्रीट लाइट के लोहे के खम्बे ही काटकर चोर चुरा ले गए जिसकी सूचना स्ट्रीट लाइटें लगा रहे ठेकेदार द्वारा पुलिस में दी गयी है। ठेकेदार किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि उन्हें नगर पंचायत आनी में 100 खम्भे और 200 स्ट्रीट लाईटें  लगाने का काम दिया गया है। जिसमें से किरण बाजार और खोबड़ा वार्ड में काम करीब करीब पूरा होने के बाद अब रोपड़ी वार्ड में 24 खम्भे गाड़ दिए गए थे। तारें डालने जब वे लोग पहुंचे तो लोहे के खम्भे गायब मिले, छानबीन करने पर पाया कि इनमें से 6 खम्भे किसी ने काट कर ही चुरा लिए हैं। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने पुलिस थाना आनी में दी है। वहीं डीएसपी आनी रविन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि ऐसी सूचना आनी थाना में दी गयी है, जिसकी छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *