प्रमोद शर्मा को हिप्र राज्य बिद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ इकाई आनी के अध्यक्ष की कमान

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी महासंघ इकाई आनी का महासम्मेलन आनी में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सहित आनी विद्युत मण्डल के अंतर्गत विभिन्न उपमण्डल व अनुभाग के अभियंताओं व कर्मचारियों तथा पेंशनर्स ने बढ़चढ़कर भाग लिया।इस  मौके पर संघ की आनी इकाई की निवर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाब महासंघ के राज्य महासचिव हीरा लाल वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से प्रमोद शर्मा को अध्यक्ष और रघुवीर सिंह को लगातार दूसरी बार महासचिव का दायित्व सौंपा गया जबकि बरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत सिंह व तनुज शर्मा, उपाध्यक्ष ईश्वर दास.राहुल, गुलाब, मोहन,  सुरेंद्र कुमार और महिला उपाध्यक्ष निर्मला ठाकुर को बनाया गया। इसी प्रकार महासचिव की कमान रचना, यशपाल, तरुण तथा प्रदीप वर्मा को सौंपी गई। नवगठित कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष जोगिंद्र वर्मा,  मुख्य संगठन सचिव रणवीर शर्मा, संगठन सचिव केहर सिंह और  मुख्य सलाहकार नन्द लाल व सलाहकार ईश्वर जॉन को चुना गया। नई कमेटी में कार्यकारिणी सदस्य भी शामिल किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *