चमन भारती सिंह ने आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के लिए भरी हुंकार

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
बीसीसी आनी के महासचिव चमन भारती सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाबों के मद्देनजर आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपनी हुंकार भर दी है।
पीसीसी कार्यालय राजीव भवन शिमला में अपना आवेदन सौंपने के बाद चमन भारती सिंह अपना जनाधार बटोरने के लिए क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं।
चमन भारती सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना आवेदन करने से पूर्व बीसीसी आनी के अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा, जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर तथा पार्टी के अन्य तमाम पदाधिकारियों को विश्वास में लिया और पीसीसी अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह के अलावा विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखबिंदर सिंह सुक्खू तथा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अल्का लाम्बा से मुलाकात कर उनसे आशिर्वाद प्राप्त किया है।
चमन भारती सिंह का कहना है कि वे बर्षों से पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह व पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं सात बार आनी से कांग्रेस के विधायक रहे ईश्वर दास को अपना आदर्श मानते हुए उनके आदर्शों व उनके पदचिन्हों पर चलकर कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा व  समर्पण भाव से कार्य कर रहा हूँ।
उन्होंने कहा कि यदि पार्टी हाईकमान आनी विधानसभा क्षेत्र से अपना फैसला उनके हक में देती है तो वे पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को लेकर आगे बढ़ेंगे और जनता की आकांक्षाओं में खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।
चमन भारती सिंह का कहना है कि वे विधानसभा के अंदर जनता की आवाज को उठाने का दम रखते हैं।ऐसे में पार्टी का जो भी निर्णय होगा वह सबके लिए सर्वमान्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *