महिला मोर्चा कुल्लू के सम्मेलन से हुआ भाजपा की जीत का शंखनाद, नारी शक्ति करेगी भाजपा की जीत की राह प्रशस्त-आदित्य

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो

कुल्लू

ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में 3 सितंबर को महिला मोर्चा द्वारा ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।  कार्यकर्म में जिला भाजपा प्रवक्ता आदित्य गौतम ने कहा कि यह सिद्ध  हो गया है कि महिला शक्ति ने केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा उठाए जा रहे जनहित हितेषी निर्णय पर मुहर लगाई है। प्रदेश में एक ओर जहां भाजपा सरकार जन हितेषी निर्णय लेकर पूरे देश में धाक जमाए हुए है वही अब पुनः सत्तासीन होने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे महिला उत्थान व जनहित कार्य इसमे सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह तथा आगामी विधानसभा चुनावों में भी नारी शक्ति अपना दमखम दिखा कर प्रदेश की भाजपा सरकार पुनः सत्तासीन करने के लिए राह प्रशस्त करेगी। भाजपा सरकार में महिलाओं के उत्थान के लिए कार्यों के बारे में बताते हुए आदित्य ने कहा कि जितना सम्मान महिलाओं को भाजपा सरकार में मिला है उतना किसी भी सरकार में नहीं मिल सकता। महिलाओं के लिए उज्जवला गैस योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, सुरक्षित मातृत्व योजना, महिला शक्ति केंद्र आदि योजनाएं हैं। माताओं और बहनों के लिए बस के किराए में भी कटौती की गई है। मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने कई प्रकार की योजनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *