जिला स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय लोकनृत्य  प्रतियोगिता में आदर्श विद्यालय आनी के होनहारों ने  लहराया परचम

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
एससीईआरटी सोलन  के सौजन्य से कुल्लु में जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन जमा दो स्कूल मंगलोर में  हुआ। जिसमें जिले के ब्लॉक स्तर पर विजेता प्रतिभागी स्कूलों  के छात्रों  द्वारा बहेतरीन प्रस्तुति पेश की।
आदर्श जमा दो विद्यालय आनी को राष्ट्रीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का जिला स्तर पर विजेता घोषित किया। इस प्रतियोगिता में लोकनृत्य और नाटक को शामिल किया है।
विद्यालय से प्रतिभागी छात्रों के साथ गए अध्यापक आशा देवी और गिरधारी लाल ने दी जानकारी दी कि इसके बाद आगामी दिनों में राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना है।
आदर्श विद्यालय  के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने सभी विजयी छात्रों और शिक्षको को बधाई देकर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में अब्बल रहने के लिए मनोबल बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *