आनी रोजगार उप-कार्यालय में 10 अक्तूबर 2022  को होगी 102 सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
रोजगार उप कार्यालय आनी में 10 अक्तूबर 2022 को सिक्योरिटी गार्ड (पुरुष) की भर्ती की जानी है। इस संबंध में कार्यालय की ओर से सूचना जारी की गई है।
एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर के लिए ये भर्ती प्रक्रिया पूरी की जानी है। कुल 102 पदों के लिए भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।
इच्छुक अभ्यर्ती जो इस भर्ती के तहत नौकरी पाना चाहता है उपरोक्त दिन में सुबह 10 बजे तक रोजगार उप-कार्यालय आनी पहुंचे। इन पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य होगा।
55 किलो वजन के साथ कम से कम 168 सेंटीमीटर ऊंचाई को योग्यता शर्तों में शामिल किया गया है। जारी सूचना के अनुसार 21 से 37 साल के पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग ले सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश में तैनाती के साथ 13 से लेकर 16 हजार तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ईएसआई, ईपीएफ, ग्रेच्युटी और पेंशन का प्रावधान भी होगा।
भर्ती के दिन अभ्यर्थी को सभी मूल दस्तावेजों के साथ साथ दस्तावेजों की छायाप्रति भी लानी होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 0190-222522 या उप रोजगार कार्यालय आनी 98057-75977 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *