लोकतंत्र के पर्व में वोट की ताकत अहम भूमिका निभाती है-त्रिलोक जमवाल

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 

विजयराज उपाध्याय, बिलासपुर

बिलासपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जमवाल ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में वोट की ताकत अहम भूमिका निभाती है। जनता ने जब भी भाजपा को वोट दिया देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए।

बिलासपुर में भी सीमेंट फैक्टरी, कोलडैम परियोजना, एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज, फोरलेन तथा भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन जैसे प्रोजेक्टों का काम हुआ। इसके विपरीत गलती से जब सत्ता कांग्रेस के पास चली जाती है, तो चिट्टा, चरस, अफीम व शराब के साथ ही वन व खनन माफिया हावी हो जाता है। बिलासपुर के लोग इस बात को बखूबी जानते हैं।

चुनाव प्रचार अभियान के तहत सोमवार को हरलोग, चलैहली व हवाण पंचायतों में सुबह से शाम तक लगभग 20 चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी और विकासवादी पार्टी है।

वह राजनीति को जनसेवा का माध्यम समझकर उसी के अनुरूप काम करती है, जबकि कांग्रेस के लिए राजनीति का अर्थ केवल निजी स्वार्थ पूरे करने का माध्यम है।

देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर जहां हर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होता है, वहीं लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही उन्हें सभी तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं। इसके विपरीत कांग्रेस के सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार, गुडागर्दी और माफिया राज हावी हो जाता है।

बिलासपुर सदर से कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए त्रिलोक जमवाल ने कहा कि बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के मान-सम्मान की बात उन्हें चुनाव के समय ही याद आती है।

मतलब निकलते ही गिरगिट की तरह रंग बदलकर मनमानी पर उतारू हो जाना उनकी पुरानी आदत है। अधिकारी, कर्मचारी व आम लोग ही नहीं, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी उनकी इस फितरत का सामना कर चुके हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक आडियो वायरल हुआ है। उसमें कांग्रेस के नेता ने महिलाओं के प्रति जो अश्लील व घटिया टिप्पणी की है, उसे सुनकर ही घिन आती है। ऐसे में आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि गलती से ऐसा व्यक्ति चुन लिया गया तो बाद में पछताने के सिवा और कुछ हासिल नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *