अखिल भारतीय साहित्य परिषद कर्नाटक के संगठन मंत्री चंद्रशेखर भंडारी के निधन पर किया शोक ब्यक्त

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो

कुल्लू

कन्नड और हिंदी के प्रतिष्ठित साहित्यकार, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, कर्नाटक के संगठन मंत्री, चंद्रशेखर भंडारी का निधन हो गया है। हिमाचल प्रदेश अखिल भारतीय साहित्य परिषद  की प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर रीता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक के संगठन मंत्री, चंद्रशेखर भंडारी का गत दिनों निधन हो गया है। वह 87 वर्ष की आयु के थे। चंद्रशेखर भंडारी संघ के वरिष्ठ प्रचारक, कर्नाटक के पूर्व प्रान्त प्रचार प्रमुख रहे हैं। अखिल भारतीय साहित्य परिषद परिवार समस्त इकाई – हिमाचल प्रदेश भंडारी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना करते है। हम सभी शोक संपत परिवार के प्रति गहरी संवेदना ब्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते है कि हूँ उन्हे इस दुख से उभरने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *