सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने आनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरगा 15/20 में भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर के साथ महिला मंडल भवन न्युकुन्दर्, हिला म़डल भवन डूगीलग, महिला मंडल भवन शाऊगी धार, पंचायत घर सरघा, महिला मंडल भवन हुमकु बाहन तथा महिला मंडल भवन धार का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
इसके बाद विधायक ने बस स्टैंड धार में एक जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व पंचायत प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।