सुरभि न्यूज़
बंजार/कुल्लू
कर्नाटका में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है जिसका श्रेय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कर्नाटका के समस्त कांग्रेस नेताओं के टीम वर्क को जाता है।
सभी के ईमानदार प्रयासों से शानदार परिणाम सामने आए हैं। जनता ने सूझ बूझ कर सही चुनाव किया है बल्कि सांप्रदायिक ताकतों को नकार कर सांप्रदायिक सौहार्द के पक्ष में मतदान किया है जिसके लिए राज्य की जनता बधाई की पात्र हैं।
यह अपने उद्गार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने पत्रकारवार्ता में व्यक्त करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा झूठ फरेब और पाखंड रचाने वाली पार्टी है जो जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका कर, छल प्रपंच, धनबल और बाहुबल से जनता को वरगलाती है।
गरीबों पर टैक्स लगा कर उद्योगपतियों का पोषण करती है। पेपर लीक कर होनहार छात्रों से खिलवाड़ कर उनका भविष्य अंधकारमय बनाती है। नौकरियां बेच कर युवाओं से अन्याय करती आई है।
मोदी जी को लगातार दूसरी बार लोगों ने देश की बागडोर सौंपी है किंतु ये खेदजनक सत्य है कि वे देश की जनता के प्रति कम और पार्टी संगठन के प्रति ज्यादा समर्पित हैं।
इंदु पटियाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटका में कांग्रेस ने जनहित के मुद्दों को लेकर जीत दर्ज की है और आगे भी जनता से किए गए वायदों को पूरा किया जाएगा।
महंगाई, बेरोजगारी, मूलभूत सुविधाएं, सामाजिक न्याय एवं जन जन को संरक्षण देना ही कांग्रेस की प्राथमिकताएं थी और आगे भी इस दिशा में कांग्रेस सरकारें सदा क्रियाशील रहेंगी।