माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को एक दिवसीय काजा प्रवास पर,  ताबो व किह गोम्पा के करेंगे दर्शन-राहुल कुमार

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 
केलांग,  8जून
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी  शुक्रवार को एक दिवसीय  काजा प्रवास पर रहेंगें। उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी एक दिन के लिए शुक्रवार प्रात काजा प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुबह 8:35 बजे किन्नौर के रिकांग पिओ से ताबो हेलीपैड पर पहुंचेंगे और 8:45 पर वह ताबो गोम्पा में तथा 10:15 बजे पर किह् गोम्पा में दर्शन के उपरांत फील्ड विजिट कर विकास कार्यों का जायजा लेंगे। प्रातः 11:00 मुख्यमंत्री काजा से शिमला के लिए रवाना होंगे।अतिरिक्त उपायुक्त काजा राहुल जैन ने बताया कि उनके साथ केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह भी काजा प्रवास पर पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *