जिला परिषद कैडर अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल से पंचायतों के विकास कार्य बाधित

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 

सी आर शर्मा, आनी 

अपनी मांगों को लेकर कलम छोड़ो हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कैडर अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल विकास खंड कार्यालय आनी  में 13 वें दिन भी जारी रही। हड़ताल पर बैठे इन अधिकारी कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में गुरुवार को प्रधान संघ खंड आनी ने एक आपात बैठक बुलाकर इस बारे में गहन चर्चा की और इस सम्बन्ध में संघ की ओर से ज्ञापन भी एसडीएम आनी के माध्यम से  प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और ग्रामीण विकास एव्ं पंचायती राज मंत्री को प्रेषित किया।
संघ के प्रधान सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि जिला परिषद कैडर अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल से आनी खंड की 37 पंचायतों में सभी प्रकार के विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़ें हैं। जिससे जनता में पंचायतों के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इन कर्मचारियों की हड़ताल से जनता के व्यक्तिगत कार्यों के लिए पंचायत प्रतिनिधियों पर जनता की ओर से दबाब लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे पंचायत प्रतिनिधि मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। प्रधान संघ ने सरकार से जिला परिषद कैडर के अधिकारी कर्मचारियों की मांगों को जल्द स्वीकार करने की जोरदार मांग उठाई है।
जिला परिषद कैडर अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रधान प्रेम ठाकुर ने कहा कि लंबे से सरकार के लिए जिला परिषद कैडर के माध्यम से विभिन्न  पंचायतों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे अधिकारी कर्मचारियों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. जो कतई भी सहन नहीं होगा। सरकार जब तक उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित कर उनका विलय ग्रामीण विकास विभाग अथवा पंचायती राज विभाग में नहीं करती है तब तक उनकी हड़ताल निर्बाध रूप से जारी रहेगी।
उन्होंने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनकी मांगों को जल्द सहनुभूतिपूर्वक पूरा करने की मांग उठाई है ताकि इस वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों का भविष्य भी दूसरे सरकारी कर्मचारियों की भाँति सुरक्षित हो सके और  पंचायतों में लम्बे अरसे से लंबित पड़े विकास कार्यों को भी गति प्रदान हो सके।
इस मौके पर अनशन में संघ के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, सचिव विशु भारती, संयुक्त सचिव बिट्टू, मीडिया प्रभारी सौभाग्य कुमारी, सलाहकार पूर्ण चन्द व भोपाल चन्दचन्द के अलावा रिम्पी देवी, शिवराम, प्रताप सिंह, लाल सिंह, राजकुमार, हरि कृष्ण, सत् पाल, कृष्ण चन्द, प्रताप ठाकुर, जीवानंद, महेंद्र सिंह, संतोष कुमार तथा घनश्याम सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *