आनी में 3041 बच्चों ने ली पल्स पोलियो की खुराक

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को स्वास्थ्य खंड आनी में  यह अभियान भारी वारिश व वर्फबारी के बाबजूद सफल रहा। इस अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग आनी द्वारा यहाँ की 37 पंचायतों के लिए 80 पोलियो केंद्र स्थापित किए थे, इनके अलावा बसों में सफर कर रहे यात्रियों की सुबिधा के लिए बस स्टैंड आनी और बस ठहराव लूहरी में दो ट्रांजिट बूथ स्थापित किए गए थे।
बीएमओ आनी डॉक्टर बी.पी मैहता ने बताया कि स्वास्थ्य खंड आनी में  रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत कुल 3041 को यह खुराक पिलाई  गई। उन्होंने बताया कि रविवार को क्षेत्र में हुई भारी वारिश व वर्फबारी के बाबजूद यह अभियान आनी में पूरी तरह से सफल रहा।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य खंड आनी में इस अभियान की सफलता के लिए कुल 80 पोलियों केंद्र स्थापित किए गए थे। जिनके संचालन के लिए कुल 325 विभिन्न कर्मचारी तैनात किए गए थे। विभाग ने लक्ष्य 3080 के अनुरूप कुल 3041 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई है। जिसमें दो ट्रांजिट बूथ बस स्टैंड आनी में 60 बच्चों को और बस ठहराव लूहरी में 43 बच्चों को पोलियो की खुराक से लाभांवित किया गया।
बी एम ओ डॉक्टर बीपी मेहता ने बताया कि आनी में इस अभियान की देखरेख के लिए स्वास्थ्य विभाग और  आयुष विभाग के कुल 17 पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *