पर्यावरण : सिमला कलेक्टिव लोक सभा चुनाव में प्लास्टिक फ्लेक्स (बैनर) पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

शिमला, 29 अप्रैल

शिमला में आज सिमला कलेक्टिव ( simla collective) के प्रतिनिधि मण्डल ने चुनाव आयोग, हिमाचल प्रदेश के अधिकारी नीलम दुल्टा, अतिरिक्त चुनाव अधिकारी से मुलाकात की व आने वाले लोक सभा चुनाव में प्लास्टिक फ्लेक्स (बैनर) पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग की तथा उलंघन करने पर को उचित सजा देने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में प्लास्टिक को पूर्णतया प्रतिबंध किया गया है। छोटे छोटे लिफाफों से लेकर हर प्लास्टिक से हर चीज कर प्रबंध लगा है। वही चुनाव आयोग द्वारा भी प्रचार में प्लास्टिक को पूर्णत प्रतिबंध कर रखा है ।

विवेक कश्यप सिमला कॉलेक्तिव ने अफसोस जताते हुए कहा कि प्लास्टिक से बने फ्लेक्स धड़ले से इस्तेमाल किए जाते है जो सोचने का विषय है। प्लास्टिक फ्लेक्स को सभी राजनीतिक पार्टियां बड़ी मात्रा में इस्तेमाल करती है और चुनाव के बाद वैसे ही छोड़ देते है जो बाद में जंगलों, नालों में फेंक दिए जाते है। जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है।

इसका असर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में तो पड़ता ही है साथ में पर्यावरण भी प्रदूषित करता है, इसका ताजा ताजा उदाहरण पिछले साल हिमाचल प्रदेश में आई आपदा है।

सिमला कलॉक्ट का मानना है की चुनाव में पालस्टिक को पुर्णप्त प्रतिबंध लगाया जाए। इस मामले में हिमाचल उच्च न्यायालय ने भी संज्ञान लेते हुए सरकार व उच्चाधिकारियों की स्थिति सप्ष्ट करने को कहा है।

प्रतिनिधि मंडल में उमा महाजन, रवीन सिंह, अंकुर ठाकुर, रंजीत कुठियाला, विवेक कश्यप, विपिन गुप्ता तथा कल्याणी नेगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *