द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर 28 मई को जनसंपर्क कार्यक्रम में होंगे सामिल

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

विधान सभा क्षेत्र द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर गत कई दिनों से जन संपर्क कार्यक्रम पर निकले हुए है। जिसके चलते 28 मई को विधायक पूर्ण चंद ठाकुर चौहार घाटी में सुबह 9 बजे खलैहल पंचायत, 10.30 बरोट, 12 बजे लपास पंचायत के रूलिंग गाँव में, 1.30 बजे सचाण, 2.30 कढ़याण गाँव में तथा 3.30 बजे वरधान पंचायत में जनसंपर्क कार्यक्रम में सामिल होंगे। द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष काहन चंद ने बताया कि इस दौरान वे हर स्थान पर जाकर नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित करेंगे और लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। वे हाल ही में होने वाले लोकसभा चुनाव के मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं को द्रंग क्षेत्र से भारी समर्थन दिलवाने का पाठ भी पढ़ाएंगे। काहन चंद ने भाजपा के पदाधिकारियों, ग्राम केन्द्रों के अध्यक्षों, त्रिदेवों के साथ बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों, पार्टी से जुड़े हुए पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों, पार्टी के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस को आने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *