मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा शिव मन्दिर पतलिकुहल में  वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि की अर्पित 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

पतलीकूहल, बौद्ध  (8 जुलाई)

हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री और कई बार केंद्र में सांसद और मंत्री रहे वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा मनाली कांग्रेस के अध्यक्ष हरी चंद शर्मा की अध्यक्षता में शिव मन्दिर पतलिकुहल में उनकी तस्वीर को पुष्प अर्पित कर के श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर पर कांग्रेस जन को संबोधित करते हुए कहा की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को सराहन में हुआ था। वीरभद्र सिंह 8 जुलाई 2021 को स्वर्ग सिधार गए। उन्होंने कहा की वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे यह अपने आप में एक उपलब्धि है। वीरभद्र सिंह 5 बार सांसद भी रहे और यूपीए सरकार में दो बार मंत्री भी बने। उन्होंने कहा की हिमाचल निर्माण में यदि यशवंत सिंह परमार के जितना योगदान है उतना ही योगदान आधुनिक हिमाचल का निर्माण करने में किसी ने किया है वो निःसंदेह वीरभद्र सिंह ने किया है।

हरी चंद शर्मा ने कहा कि हिमाचल का कोई भी ऐसा कोना नही है जहां वीरभद्र सिंह के नाम की पट्टिका न हो प्रदेश में सड़को का जाल, उद्योग और पर्यटन को विकसित करने के लिए बहुत प्रयास किए। हरी चंद शर्मा ने कहा की वीरभद्र सिंह जी जैसे ऊंचे व्यक्तित्व के नेता बहुत विरले ही पैदा होते हैं।

हिमाचल कांग्रेस के सचिव देवेंद्र नेगी ने अपने संबोधन में कहा की वीरभद्र सिंह अपने अंतिम श्वास तक प्रदेश की सेवा में लगे रहे है। उनके जितनी काम करने की और पूरे प्रदेश की को एक नजर से देखने की काबिलियत उन्हें दूसरे नेताओं से अलग करती है। निश्चित तौर पर आने बाली पीढियां भी वीरभद्र सिंह का नाम गौरव से लेंगी

इस अवसर पर हिमाचल कांग्रेस सचिव देवेंद्र नेगी, कुल्लू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोरमा बोध, आलमी ठाकुर अध्यक्ष मनाली महिला कांग्रेस, सतीश चंद अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष जिला कांग्रेस, कांग्रेस नेता प्रेम शर्मा, पुष्पा कटोच महिला कांग्रेस महासचिव हिमाचल महिला कांग्रेस, पुन्ने राम मनाली अनुसूचित जाति कांग्रेस संगठन अध्यक्ष, प्रेम लाल अनुसूचित जनजाति संगठन अध्यक्ष, रोशन लाल शर्मा महासचिव मनाली कांग्रेस, राजीव जसपा प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया, धर्मु वाष्टा, नेस राम, जगरूप नेगी, दीना नाथ ठाकुर, राजीव कारवा, रमेश शंभु, मीनू उपाध्याय, कर्म वीर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *