सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 02 फरवरी
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन द्वारा प्रारम्भ किये “संविधान गौरव अभियान” के अंतर्गत कुल्लू जिला में जिलाध्यक्ष अमित सूद जी व मंडलाध्य्क्ष श्रवण लाल के आदेशानुसार आज ढालपुर 2 बूथ में गौरव सम्मान दिवस लंका बेकर में बड़ी श्रद्धा और उत्सव के रूप में मनाया गया।
जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी अरुण कम्बोज सम्मिलित रहे और कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कर्मचारी नेता दिले राम ठाकुर उपस्थित रहे। दिले राम ठाकुर ने सविंधान के गौरव पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुये सविंधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेदकर के सम्मान में विस्तृत व्यक्तव्य दिया।
उन्होंने बताया की बाबा साहब को यदी किसी ने सम्मान दिया है तो वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व बाली केंद्रीय सरकार है, जिन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास नारे व संकल्प के साथ काम किया है। सभी को समान रूप अपनाया है। जहाँ भेदभाव की रती भर भी सम्भावना नहीं रहती है।
दिले राम ठाकुर ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को अनेकों जनहितकारी योजनाएं समर्पित की हैं, जिनका प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। साथ में यह भी बताया की नरेन्द्र मोदी एक युग पुरुष हैँ, जिन्होंने सारे विश्व में भारत का नाम ऊँचा किया है।
केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये दिले राम ठाकुर ने बताया कि यह बजट बहुत ही संतुलित, विकासोत्मुखी व जन कल्याणकारी है। यह बजट भारत को विकसित और सशक्त देश बनाने का एक रोड़मैप है। आयकर में बारह लाख तक कि आय को टैक्स मुक्त करना कर्मचारियों और पेंशनरों के लिये बहुत बड़ा उपहार है।
आज तक के इतिहास में आयकर में छूट की यह सबसे बड़ी घोषणा है, इससे यह प्रमाणित होता है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व बाली केंद्रीय सरकार कर्मचारी हितैषी है। आयकर में यह छूट कर्मचारियों की अपेक्षा से कहीं बहुत अधिक है। हम ज्यादा से ज्यादा 10 लाख तक छूट की अपेक्षा कर रहे थे। इस छूट से कर्मचारियों व पेंशनरों में खुशी की लहर है और केंद्र सरकार का आभार प्रकट कर रहे हैं।