सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
प्रगति मैदान, दिल्ली
विश्व पुस्तक मेला प्रगति मैदान दिल्ली में 1 फरवरी से 9 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
पुस्तक मेले में लेखक मंच के तत्वाधान में शिल्पियान पब्लिकेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम मुख्य में आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक और पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर के जी सुरेश ने अथिति के रूप में भाग लिया।
पुस्तक शिल्पयान पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पूर्ण चंद बोद्ध द्वारा रचित काव्य संग्रह उलटी गंगा बहाना छोड़ो का आध्यात्मिक साध्वी प्रज्ञा भारती द्वारा विमोचन किया गया।
पुस्तक के लोकार्पण से पूर्व पी सी बोद्ध को के पी शर्मा मेमोरियल साहित्यिक सम्मान 2025 से अंग वस्त्र तथा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर अमित धर्म सिंह द्वारा काव्य संग्रह उलटी गंगा बहाना छोड़ो पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम में उमेश शर्मा प्रकाशक शिल्पियान पब्लिकेशन के अलावा डॉक्टर मनीष शुक्ला, डॉक्टर अर्चना कुमारी, डॉ सत्येंद्र शर्मा, प्रतिभा शर्मा, मानस बौद्ध तथा इस कार्यक्रम में ऑथर्सज़ र्गिल्ड आफ़ हिमाचल के पदाधिकारी फि़रासत ख़ां उपस्थित रहे।