सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
आनी:- कलयुग में मनुष्य भौतिक सुखों की ओर अधिक आसक्त हो गया है, जिससे मनुष्य वास्तविक सुख को नहीं भोग पा रहा है, भगवान के प्रति निष्काम प्रेम से ही इस जन्म मरण के चक्र से छूटा जा सकता है।
कलयुग में मनुष्य अभिमानी हो गया है, और अभिमानी व्यक्ति का दान कभी स्वीकार नहीं करते। धन का मंजन दान देने से होता है। बटाला पंचायत के नारायण मंदिर चौकी में आयोजित श्रीमद भागवत पुराण के चौथे दिन कथावाचक आचार्य नित्यदेव शास्त्री ने अनसुइया की कथा सुनाते हुए कहा कि अनसुइया माता ने अपनी भक्ति से भगवान को बच्चा बना दिया था।
कमेटी उपाध्यक्ष बेली राम शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण का आयोजन जलोडी क्षेत्र की बटाला और खनी पंचायत की जनता बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित कर रही है।
चौथे दिन की कथा में डूफरी देवी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। उन्होंने श्रीमद भागवत पुराण के सफ़ल आयोजन के लिए 35 हजार रूपए की सहयोग राशि भेंट की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनूप ठाकुर.उपाध्यक्ष बेली राम शर्मा, मान सिंह, सचिव पूर्ण ठाकुर, कोषाध्यक्ष श्याम लाल, गनू मल, टीका नंद शर्मा, चुनी लाल शर्मा, किशन ठाकुर, नार सिंह, राज ठाकुर, मोहर सिंह ठाकुर, बेली राम ठाकुर, किशोरी लाल तथा डोला राम सहित ग्राम पंचायत खनी और बटाला पंचायत के सभी सदस्य मौजूद रहे।