सुरभि न्यूज़
धर्मशाला, 01 फ़रवरी
हिमाचल के दिग्गज भाजपा नेता किशन कपूर पूर्व सांसद,5 बार विधायक व 3 बार मंत्री रहे कपूर नहीं रहे। किशन कपूर पीजिआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे। वे 73 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव धर्मशाला में होगा। किशन कपूर का जन्म गांव खनियारा में 25 जून 1951 को पिता हरि राम और माता गुलाबो देवी के घर हुआ। उनकी विवाह रेखा कपूर के साथ हुआ जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर सेवारत हैं। उनके दो बच्चे हैं, बेटे का नाम शाश्वत कपूर और बेटी का नाम प्रगति कपूर है। किशन कपूर की शिक्षा खनियारा और धर्मशाला में हुई थी।
नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने भाजपा नेता किशन कपूर के निधन पर गहरा शोक ब्यक्त किया है। पूर्व मंत्री सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन कपूर लंबे समय से बीमार चलने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। किशन कपूर की मौत की खबर सुनकर प्रदेश भर में शोक की लहर छा गई है।
किशन कपूर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से पांच बार के विधायक और तीन बार मंत्री रह चुके है। उन्होंने आम चुनाव 2019 में कांगड़ा चम्बा सीट रिकार्ड 4.77 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की थी जो पूरे देश में 72.2 प्रतिशत के साथ दूसरा सबसे बड़ा मतदान प्रतिशत है। उन्होंने पहले हिमाचल प्रदेश सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में तीन कार्यकाल और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए विधान सभा के सदस्य के रूप में पांच कार्यकाल पूरे किए हैं। किशन कपूर प्रदेश के सबसे वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेताओं में से एक थे।