उप चुनाव के लिए स्टेशनरी एवं इलेक्ट्रिक बस्तुओं की खरीद को सील्ड कोटेशन आमंत्रित

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ आनी। मंडी लोक सभा उपचुनाव को देखते हुए उपमंडल चुनाव कार्यालय आनी की तरफ से स्टेशनरी और इलेक्ट्रिकल सामान की खरीद की जानी है। इसको लेकर कार्यालय द्वारा सील्ड कोटेशन आमंत्रित की गई हैं। स्टेशनरी के लिए 47 प्रकार और इलेक्ट्रिकल की 26 विभिन्न वस्तुओं की खरीद होनी है। एआरओ/एसडीओ (ना.) आनी कुलदीप सिंह पटियाल की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की है। इच्छुक पार्टियां इस संबंध में 10 अगस्त 2021 को 11 बजे तक सील्ड कोटेशन कार्यालय में दे सकती हैं। इसी दिन 3 बजे संबंधित कमेटी द्वारा सील्ड कोटेशन खोली जाएंगी। कोटेशन से संबंधित अधिक जानकारी एसडीएम कार्यालय आनी के नोटिस बोर्ड से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *