सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) चौंतड़ा। शुक्रवार के दिनहिमाचल राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ चौंतड़ा प्रथम के खंड स्तरीय चुनाव पर्यवेक्षक विजय कुमार भाषा अध्यापक धर्मपुर -2 अध्यक्षता में संपन्न हुए। जिसमे सर्व सम्मति से अरविंद कुमार कला अध्यापक राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला चौंतड़ा के अध्यापक को वर्ष 2021 -2024 तक प्रधान चुना गया। सी एंड वी अध्यापक संघ चौंतड़ा के नवनिर्वाचित प्रधान अरविंद कुमार ने बताया कि कार्यकारिणी में रजनीश शास्त्री राजकीय तरामट को महासचिव, राजकीय उच्च पाठशाला सनगेहड़ के विनोद विष्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित प्रधान अरविंद कुमार ने कहा कि वे संघ के प्रति हमेशा निष्टावान रहेंगे और अध्यापको कि लंबित पडी मांगों को सरकार व विभाग से तालमेल बैठाकर पूरी करवाएंगे, इस चुनावी प्रक्रिया में शिक्षा खंड चौंतड़ा प्रथम के सी एंड वी शिक्षों ने भाग लिया|जिनमें मनोज शास्त्री, कंचन राणा, कनिका शर्मा, प्रोमिला चौधरी, अनिता शर्मा, रमेश चंद व राजेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
2021-08-21