हिमाचल गठन के 75 साल के उपलक्ष पर आनी में आयोजिय होगे भव्य आयोजन-किशोरी लाल सागर

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़
आनी
आनी में एक बैठक का आयोजन आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर की अध्यक्षता की गयी। उन्होंने बताया कि हिमाचल गठन के 75 साल के उपलक्ष्य पर प्रदेश में 75 कार्यक्रम  आयोजित होंगे। किशोरी लाल सागर ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश जाएगा कि पिछले 75 वर्षों के दौरान प्रदेश के विकास और प्रगति में राज्य के प्रत्येक नागरिक का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश के लिए उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजन किया जाएगा। किशोरीलाल सागर ने कहा कि आयोजन का मुख्य ध्येय प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और कार्यक्रमों  को प्रचारित करना है। राज्य के विभिन्न विभाग अपनी विकासात्मक यात्रा को प्रदर्शित करती प्रचार सामग्री और पुस्तिकाएं तैयार करें ताकि इन कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश के विभिन्न भागों में इन्हें प्रसारित किया जा सके। स्थानीय और राष्ट्र स्तरीय कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को इसमें शामिल करने का प्रयास किया जाना चाहिए ताकि लोगों को मनोरंजन के साथ प्रदेश की गौरवशाली यात्रा से अवगत करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर प्रदेश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई एक बुकलेट तैयार की जाए जिसमें जिला स्तर के आंकड़ों को प्रदर्शित किया जाएगा। किशोरी लाल सागर ने कहा कि समारोह के सभी आयोजन स्थलों पर स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि, ऊर्जा, शिक्षा,पर्यटन, जल शक्ति, लोक निर्माण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और उद्योग जैसे प्रमुख विभागों द्वारा गत 75 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शिनियों का आयोजन किया जाना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम नरेश वर्मा ने विधायक किशोरी लाल सागर एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *