आनी में देवी माता पछला देहुरी मन्दिर में 29 सितम्बर से होगा धार्मिक आयोजन 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
देवी माता पछला देहुरी के सानिध्य में दो दिवसीय देवी देवता समारोह 29 सितम्बर से 30 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर मन्दिर कमेटी ने बैठक की।
देवी माता पछला मंदिर कमेटी के प्रधान धनीराम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवी दुर्गा पछला माता देहुरी के प्रति देश प्रदेश के श्रद्धालुओं की मनोकामना पुरी करती आई है।
देव परम्परा के अनुसार मन्दिर में विभिन्न रीतिरिवाजों पहाड़ी संस्कृति को आज भी निभाया जाता है। देव मिलन भव्य धार्मिक आयोजन इस बार 29 सितंबर से 30 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा।
इस धार्मिक कार्यक्रम में देवभूमि निरमंड क्षेत्र के प्रसिद्ध देवता चम्भू उरटू गाँव से हजारों देवलुओं के साथ देवी माता पछला देहुरी मन्दिर में पधारेंगे। देव रीति के अनुसार देवता चम्भू का भव्य जोरदार स्वागत किया जाएगा। देव परम्परा अनुसार भाई देवता चम्भू अपनी बहन देवी माता पछला से मिलेंगे।
कारदार लीला चंद ठाकुर, सन्तोष ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर, पुरोहित पूर्ण शर्मा व जयराम सिंघा की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया। ये कमेटी धार्मिक आयोजन का संचालन करेगी।
देवमिलन समारोह में प्राचीन देव संस्कृति भजन संध्या, पूजापाठ व हवन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन का मुख्य देवमिलन समारोह होगा। देवी माता के अनुष्ठान में विशाल भन्डारे लगाए जाएंगे। आनी, निरमंड, जाबन, उरटू क्षेत्र के सैकड़ों देवलू इस कार्यक्रम के गवाह बनेंगे।
इस बैठक में मन्दिर कमेटी के प्रधान धनीराम ठाकुर, जयराम सिंघा, भंडारी, सचिव टिकमराम, कारदार लीला चंद ठाकुर, पुजारी दौलत राम, शेरसिंह ठाकुर, चौकीदार लोभ दास, सन्तोष ठाकुर, रमेश चंद, प्रेमदास व बालकृष्ण ठाकुर कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *