सुरभि न्यूज़ आनी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार को आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड ब्लॉक के ढरोपा नामक स्थान से सतलुज में विसर्जित की गई। ढरोपा नामक स्थान पर क़ुर्पन खडड और सतलुज नदी का संगम है। क़ुर्पन खडड जिसका उदगम स्थान श्रीखंड है। ढरोपा नामक स्थान पर सतलुज नदी और क़ुर्पन खडड का संगम होता है इस कारण यहां पर स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थि विसर्जन किया गया। इससे पहले स्व. वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश 15 जुलाई से आनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों आनी, च्वाई, दलाश, नित्थर, दुराह, बागीपुल, निरमंड आदि स्थानों पर घुमाया गया जहां लोगों ने इसे श्रद्धा सूमन अर्पित किये और शनिवार को सुबह ढरोपा नामक स्थान पर अस्थि कलश पहुंचाया गया और जहां पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ अस्थियों सतलुज नदी में प्रवाहित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस आनी अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा, पूर्व ए.पी.एम.सी. अध्यक्ष यूपेन्द कांत मिश्रा, ब्लाक कांग्रेस महासचिव सतपाल ठाकुर, कुलवंत कशयप, सोनू चौहान, चेतन चौहान, परस राम, बंसी लाल, दिवान सिंह, कुलभूषण शर्मा, सतपाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
2021-07-17