पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन समाज को दिया पर्यावरण का संदेश

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ कुल्लू। ठाकुर कुंजलाल दामोदरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने आज मनाली के पर्वतारोहण संस्थान मैं पौधरोपण किया। मौका था चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी आयुष्मान सिंह ठाकुर के जन्मदिन को मनाने का। ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने देवदार के अनेक पौधे इस अवसर पर रोपित किए और समाज को यह संदेश दिया कि खुशी का कोई भी मौका हो आप बंद लगाएं और अपने पर्यावरण को बचाएं। इससे ना केवल प्रदेश खूबसूरत बनेगा बल्कि हमारा पर्यावरण साफ सुथरा और स्वास्थ्यवर्धक होगा। ट्रस्ट की चेयरमैन रजनी ठाकुर ने कहा कि न्यास हर समय समाज सेवा व सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट में ट्रस्ट ने गरीब व जरूरतमंद लोगों की अनेक प्रकार से मदद की है। पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण अभियान में भी ट्रस्ट बढ़.चढ़कर भाग ले रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में बहुत से सदस्य हैं और जब कभी भी किसी भी सदस्य का जन्मदिन होता है अथवा विवाह शादी या फिर और कोई खुशी का मौका होता है तो इस दौरान सभी सदस्य एक साथ मिलकर पौध रोपण करते हैं। पौधरोपण करने वालों में अभिमन्यु आयुष्मान कमलेश ठाकुर प्रवीण वर्मा आयुषी ठाकुर सुनिधि सुकृति सुमित जयराज सक्षम सारांश सिमरन व काव्य ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *