सुरभि न्यूज़ बिलासपुर। भारत उत्थान न्यास द्वारा संचालित रामायण प्रश्नोत्तरि में राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी में हिमाचल के जाने माने लेखक वा कवि और बिलासपुर लेखक संघ के महासचिव सुरेन्द्र मिन्हास एक अगस्त को राम राज्य की अवधारणा विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। बकौल न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक डा उमेश पालीवाल और संयोजक कुलदीप बरतिया इस तरह की प्रथम संगोष्ठी में समूचे भारत से छह वक्ताओं को रामराज्य की अवधारणा विषय पर व्याख्यान देने के लिये आमंत्रित किया है जिसमें हिमाचल के सुरेन्द्र मिन्हास प्रथम वक्ता के रूप में अपना व्याख्यान पहली अगस्त को शाम 04 बजे प्रस्तुत करेंगे। प्रदेश की अनेक साहित्यिक संस्थाओं एवं सोशल मीडिया ने इस चयन को हिमाचल की पहचान के रूप में सराहा है। महर्षि व्यास लेखक मंच, सुरभि न्यूज़ कुल्लू, एम सी एन किन्नौर लाइव, बिलासपुर लेखक संघ, कल्याण सेवादल, साहित्य सम्वाद हिमाचल, कल्याण लेखक संघ से जुडे अनेकों साहित्यकारों और लेखकों ने कर्मठ और जुझारु लेखक सुरेन्द्र मिन्हास को राष्ट्रीय व्याख्यान देने हेतु शुभ कामनाएं और बधाई दी है तथा कहा कि मिन्हास के व्याख्याता के रूप मे चयनित होना हिमाचल प्रदेश के साहित्य जगत के लिये प्रसन्नता की बात है।
2021-07-29