सुरभि न्यूज़ कुल्लू। जिला मुख्यालय पर स्थित महंतबेहड़ की एक महिला ने वीरवार को ब्यास नदी में छलांग लगा दी। हालांकि महिला को तलाश किया जा रहा है। लेकिन ब्यास नदी का बहाव काफी तेज होने के कारण उसे नदी में तलाश करना काफी जोखिम भरा है। एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि महिला की पहचान सुमित्रा देवी पत्नी स्व. महादेव सिंह निवासी महंतबेहड़ कुल्लू के तौर पर हुई है। बताया कि नदी में उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
2021-08-05