कार्यकर्ता सम्मेलन में कुलदीप सिंह राठौर ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ, पार्टी में हुई कार्यकर्ताओं की अनदेखी,भविष्य में ऐसा नहीं होगा

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ आनी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आनी के राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस अवसर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुये कहा कि आज से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सरकारें आने पर अनदेखा किया जाता रहा है,उनकी सुनवाई तक नहीं होती थी।
सरकार के इर्द गिर्द ऐसे लोग इकट्ठे होते रहे हैं जिनका न तो सन्गठन के लिए न ही सरकार में कोई योगदान रहा। कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि अब भविष्य में ऐसा नहीं होने वाला, बल्कि हर कर्मठ कार्यकर्ता को पहचान दिलवाने के लिए वे वचनबद्ध हैं। इससे पूर्व उन्होंने प्रदेश और केंद्र भाजपा सरकार को बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर घेरा। उन्होंने कहा कि कोविड 19 महामारी  से निबटने में सरकारें विफल रही हैं। सैंकड़ों गरीब लोगों ने कुप्रबंधन के चलते घरों को जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया। कुलदीप सिंह राठौर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के होने वाले उपचुनावों में कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ काम कर जीत दिलाने का आह्वान क़िया। इससे पूर्व राज सोनी ने अपने सम्बोधन में सभा स्थल में बड़ी संख्या में मौजूद महिला मंडल की महिलाओं की जमकर तारीफ करते हुए नारी शक्ति का प्रदर्शन कर सता पलटने की अपील की जबकि जिला कांग्रेस कुल्लू के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद दिवंगत रामस्वरूप शर्मा की मौत को उनके परिजन एक हत्या का आदेश करार देकर जांच की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार इसकी जांच करने से कतरा रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार की मंशा सवालों के घेरे में है। जबकि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष चन्द्रकेश शर्मा ने कहा कि आनी में कांग्रेस पार्टी एकजुट है और आगे भी रहेगी। हालांकि अपने सम्बोधन में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चुनाव में प्रत्याशी के नाम को लेकर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन उनसे पहले एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल स्पिति के पूर्व अध्यक्ष युपेंद्रकांत मिश्रा सहित कुछ वक्ताओं ने प्रतिभा सिंह को सशक्त उम्मीदवार बताते हुए उनकी जीत के लिए काम करने की अपील की। इस अवसर पर विनोद सुल्तानपुरी, अतुल शर्मा, जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार, बीडीसी आनी की अध्यक्ष विजय कंवर,परस राम,कुलवंत कश्यप, सीमा वर्मा, दिवान सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं स्माइट विभिन्न महिला मण्डलों की महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *