दोनों दलों से परेशान लोग चाह रहे प्रदेश में तीसरा राजनीतिक विकल्प: अंबिका श्याम

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ रामपुर। राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी का जन प्रचार अभियान प्रत्याशी एडवोकेट अंबिका श्याम के साथ रामपुर पहुंचा। यहां उन्होंने रामपुर की सात दुर्गम पंचायतों के अति दुर्गम क्षेत्र पंद्रह/बिश पंचायत का दौरा भी किया।अंबिका श्याम ने कहा कि कई स्थानों पर बुजुर्ग लोग भावुक हुए और कहा कि आज तक कोई राजनीतिक दल उनके घर तक समस्या सुनने या जानने नही पहुंचा। राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी प्रत्याशी को उन्होंने अपना समर्थन रूपी आर्शीवाद देने का भी ऐलान किया। श्याम ने कहा कि आज उन्होंने ज्यूरी, रामपुर, सराहन में प्रचार किया। इस दौरान स्थानीय जनता ने उनकी पार्टी के विजन को सराहा और कहा कि आज की तारीख में प्रदेश में किसी तीसरे विकल्प की सभी को जरूरत है। अंबिका श्याम ने कहा कि वे घर-घर जाकर अपनी पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करवा रही है, जिसे लोग पसन्द भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *