काजा खंड से 28 अक्टूबर 2021को मतदान कार्मिक दल हुए रवाना-सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ काजा। सहायक रिटर्निंग  अधिकारी एवं एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंडी संसदीय सीट के उप चुनाव को  को लेकर काजा खंड का कांफ्रेंस हॉल में अंतिम  चरण का पूर्वाभ्यास वीरवार को किया गया। इसके बाद 29 मतदान कार्मिक दल रवाना किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी  महेंद्र प्रताप सिंह  ने बताया कि  पूर्वाभ्यास में चुनाव डयूटी पर तैनात सहायक चुनाव अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और पोलिंग अधिकारियों को चुनाव आयोग की तरफ से जारी कायदे और कानून का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। कर्मचारियों को ईवीएम के माध्यम से  मतदान प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अंतिम  प्रक्रिया तक की बारीकियों से समझाया। मॉक पोल की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से बताया। मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। काजा खंड के तहत 29 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। इसके साथ ही तीन मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाएं जाएंगे। इसमें एक टाशीगंग, एक रंगरीक और एक गुलिंग में पोलिंग स्टेशन होगा। पूर्वाभ्यास में 37पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी 37, 74पोलिंग अधिकारी शामिल हुए। दूसरे चरण का अभ्यास 19 अक्टूबर को करवाया आएगा।  30 अक्टूबर को मतदान होगा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने  ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों को चुनाव आयोग की और से जारी नियमों का ईमानदारी ओर पारदर्शिता के साथ पालन करने की अपील की। इसके साथ चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मियों अपने मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। पूर्व अभ्यास के सहायक रिटर्निंग अधिकारी मोहन दत्त शर्मा ने ईवीएम मशीन, वीवीपीएटी M3, कंट्रोल यूनिट के बारे में बताया गया। चुनाव की दृष्टि से सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई जिसमें  मनीष आर्य एक्स इन विद्युत विभाग को  लोसर, कियामो, हंसा, हल, खुरिक और रंगरिक पोलिंग स्टेशन, टशी ज्ञामछो  अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को हिक्किम, लांगचा, काजा , क्यूलिंग, लिदांग, और डेमुल पोलिंग स्टेशन ,  तारा चंद जल शक्ति विभाग विभाग को चिचीम , किब्बर, टाशीगंग और कीह पोलिंग स्टेशन,  ऋषि कुमार सहायक अभियंता विद्युत विभाग को  लालूंग, ढंखर और माने गोंग्मा पोलिंग स्टेशन,  बुद्धि चंद  सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग को  ग्यु, हूरलिंग, ताबो,  और पोह पोलिंग स्टेशन, यशन भारद्वाज सहायक अभियंता विद्युत विभाग को गूलिंग, तंगती योग्मा, सग्नम, मूद,खर और तेलिंग पोलिंग स्टेशन दिया गया है। कई बूथों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है फिर भी एक सिस्टम तैयार किया है ताकि हर दो घंटे बाद  मतदान की अपडेट दी जा सकें। सहायक रिटर्निंग अधिकारी   महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी स्पीति के मतदाताओं से अपील की है अधिक से अधिक मतदान करें।  इस मौके पर नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
महिला पोलिंग स्टेशन भी किया स्थापित
क्यूलिंग में मॉडल महिला पोलिंग स्टेशन स्थापित किया गया। इशे बुटीथ को पीठासीन अधिकारी , मतदान अधिकारी तेंजिन दावा, टशी नॉर्जोम और छोडन , लेडी कॉन्स्टेबल रीटा और सरोज की तैनाती की गई है।
टाशिगंग विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन
टाशिगंग में कुल 47 मतदाता है। यहां पर स्पीति के पारंपरिक वस्त्र    में स्टाफ और मतदाता रहेंगे। इसके साथ ही रंगरिक में भी मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया गया है।
नौ पोलिंग स्टेशन का होगा वेबकास्ट
केंद्रीय चुनाव आयोग ने काजा खंड के नौ पोलिंग स्टेशन का सीधा वेबकास्ट होगा। इन्ह्में लोसर, खूरिक, रंगरिक, ताबो, काजा, लिदांग, ढंखर, क्यूलिंग और हूरर्लिंग मतदान केंद्र  शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *