वन अपराजपत्रित कर्मचारी संघ इकाई जोगिंद्र नगर के गठन के लिए चुनाव का आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। रविवार के दिन वन अपराजपत्रित कर्मचारी संघ इकाई जोगिंद्र नगर के गठन के लिए चुनाव का आयोजन वन मंडल जोगिंद्र नगर कर के वन विश्राम गृह चौंतड़ा में पर्यवेक्षक, विपिन शर्मा,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष वन वृत मंडी हुक्म चंद तथा वन मंडल सुकेत के अध्यक्ष विजय कुमार  की देखरेख में किया गया। जिसमें वन मंडल जोगिंद्र नगर के समस्त वन कर्मियों ने भाग लिया ।इस दौरान संघ के पूर्व प्रधान कुलविंद्र सिंह द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने के बाद सभी कर्मचारियों ने सर्व सम्मति से  टिक्कन रेंज के थुजी वीट के वन रक्षक छोटू यादव को  प्रधान, धर्मपुर रेंज के वन रक्षक रिंकू गुलेरिया की उपप्रधान, धर्मपुर रेंज के बरोटी वीट के वन रक्षक अमित कपूर को महा सचिव, जोगिंद्र नगर रेंज कु वैन रक्षक सपना को सह सचिव नियुक्त किया गया। संघ की नव नियुक्त कार्यकारिणी ने इस दौरान अन्य वन कर्मियों को उन पर पूर्ण विशवास जताने के लिए उनका तहदिल से धन्यवाद किया है। और नई कार्यकारिणी ने वादा किया है कि संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की जमीनी स्तर की हर समस्याओ को दृढता से सरकार के आगे रखा जाएगा।  नोट- अप राजपत्रित कर्मचारी  संघ इकाई के जोगिंद्र नगर की वन कर्मियों की नई कार्यकारिणी का फ़ोटो भी भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *