सुरभि न्यूज़ आनी। भारतीय किसान संघ इकाई आनी ने सरकार से किसानों को उनकी पैदावार का सही लाभ देने की जोरदार मांग उठाई है।किसान संघ ने मंगलवार को किसानों की मांगों को लेकर । राष्ट्रपति व राज्यपाल के लिए नायब तहसीलदार आनी को ज्ञापन सौंपा।संघ के अध्यक्ष रादेश ठाकुर ने बताया कि सरकार ने कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों के हित में जो जो भी योजनाएं चला रखी हैं,उनका किसानों को सीधे तौर पर कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में किसान, खेती से बिमुख होते जा रहे हैं।रादेश ठाकुर ने कहा कि किसानों को जहाँ एक ओर उनकी पैदावार का सही दाम नहीं मिल पा रहा है, वहीं रही सही कसर , आवारा पशु व बन्दर फसलों को उजाड़कर कर रहे हैं। वहीं संघ के कानून एवं नशामुक्ति प्रभारी गुड्डू ब्रह्मचारी ने बताया कि किसानों के हित के लिए भूगौलिक परिस्थिति के अनुसार योजनाएं बनाई जाए और गौ आधारित जैविक खेती पर भी बल दिया जाए।उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं के लाभांश की पारदर्शिता के लिए ई पोर्टल भी बनाये।वहीं किसान संघ की महिला प्रमुख सीता कश्यप ने भी ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति व राज्यपाल से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए दुग्ध उत्पादकों को दूध का अधिकतम मूल्य देने की मांग उठाई।इस मौके पर किसान संघ इकाई आनी के अध्यक्ष रादेश ठाकुर के साथ उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, महिला प्रमुख सीता कश्यप, महामंत्री श्याम लाल,कानून एवं नशामुक्ति प्रभारी गुड्डू ब्रह्मचारी, गौ प्रमुख रादेश ,जिला कार्यकारिणी सदस्य दौलत राम ठाकुर, महिला सदस्य रुना देवी, वर्षा राठी, दीपा देवी,कार्यकारिणी प्रमुख चमन शर्मा व सदस्य धन पाल सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।
2022-01-11