मनाली में लोक संस्कृति संवर्धन प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री से मिले लोकगायक इंदरजीत

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

निखिल कोशल, कुल्लू

हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सुप्रसिद्ध हिमाचली लोकगायक इंदरजीत ने मनाली दौरे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भैंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहाड़ी लोक संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए लोकगायक इंदरजीत के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने उनसे आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश स्थापना वर्ष से लेकर अब तक की लंबी विकास यात्रा को भी वे अपने अंदाज में पारम्परिक गीत संगीत के माध्यम से देश विदेश तक पहुंचाने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि आजकल हम प्रगतिशील हिमाचल का 75वां वर्ष कार्यक्रम पूरे प्रदेश में मना रहे हैं। इसमें अवधि में एक लंबी विकास यात्रा हमनें तय की है।

ऐसे में हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की जो अब तक की यात्रा है उसको भी नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। बहुत से हिमाचली कलाकारों ने संगीत के क्षेत्र में बहुत सराहनीय काम किया है।

प्रदेश के अन्य कलाकारों से भी इस बारें में बात चल रही है। हम मिलकर हिमाचली लोक संस्कृति को संजोने और बढ़ावा देने के लिए काम करने जा रहे हैं।

इस दौरान लोकगायक इंदरजीत ने भी अपने नए प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जल्द वे कुल्लू के 18 करडू देवी देवता पर एल्बम लांच करने जा रहे हैं, जिसका प्रोमो उन्होंने मुख्यमंत्री जी को दिखाया।

मुख्यमंत्री ने इसकी प्रशंशा करते हुए उन्हें अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *