लाहौल स्पीति में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़

 केलांग

आजादी  का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष और  लोगों की संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को  याद करने के लिए भारत सरकार की पहल  के तहत  नेहरू युवा केन्द्र ने राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला केलांग के प्रांगण में राष्ट्रीय संविधान दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाने के पश्चात  स्कूल के बच्चों ने संविधान दिवस के अवसर  पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में लाहौल ब्लाक के युवा,महिला मंडल भी शामिल हुए।

ऑनलाइन राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाने के लिए https://readpreamble nic.in पर जा कर उददेशिका को पढ़ कर शपथ ग्रहण कर सकते है व प्रमाण पत्र भी हासिल कर सकते हैं।

इसी कड़ी में उपायुक्त लाहौल स्पीति सुमित खिमटा ने उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को भी संविधान की शपथ दिलवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *