सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
द्रंग विधान सभा क्षेत्र की चौहार घाटी तथा बैंजनाथ क्षेत्र की छोटाभंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाक्टर राजीव बिंदल को भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने पर बेहद प्रसन्नता ज़ाहिर की है। जिला परिषद सदस्य शारदा देवी, बीडीसी अध्यक्षा शीला देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य कली राम, चौहारघाटी के मियोट गांव के निवासी व द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर. लटरांन पंचायत के प्रधान जोगिंद्र सिंह, वरधान पंचायत की पूर्व प्रधान गंगी देवी, प्रेम सिंह, भागमल, तवारू राम, प्रेम कुमार तथा छोटाभंगाल घाटी की बड़ा पंचायत की प्रधान चंद्रमणी देवी, पूर्व प्रधान मंगत राम, कोठी कोहड़ पंचायत की पूर्व प्रधान वविता देवी, रूप लाल, पूर्ण चन्द, दुर्गा दास, जनक राज, धरमान पंचायत की प्रधान रेखा देवी, पूर्व प्रधान संजय कुमार, मुल्थान पंचायत की प्रधान दुर्गेश, पूर्व प्रधान सुरेश कुमार, लोआई पंचायत के उप प्रधान तिलक ठाकुर, दयाल सिंह, विरवल सिंह तथा स्वाड़ पंचायत की प्रधान गुड्डी देवी ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल को बधाई संदेश भेजा है तथा उनकी इस ताज पोशी के लिए केन्द्र तथा प्रदेशा भाजपा हाईकमान का तहदिल से आभार जताया है। इन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि डॉक्टर राजीव बिंदल के प्रदेशाध्यक्ष बन जाने से प्रदेश में भाजपा और भी मजबूत होगी ।