प्रयास फाउंडेशन संस्था भुंतर समाज सेवा में निभा रही अहम् भूमिका

Listen to this article

खुशी राम ठाकुर,

बरोट

समर्पण सामाजिक कार्यकर्ता समूह हिमाचल प्रदेश (बैजनाथ) ने छोटाभंगाल के मुल्थान में निक्षय मित्र के तहत पौष्टिक आहार वितरित किया गया। यह राशन आठ लोगों को हर महीने दिया जाता है। यह वितरण दिसंबर 2022 से शुरू किया गया है। राशन व्यवस्था हेतु प्रयास फाउंडेशन भुंतर की भूमिका अतुलनीय है। जिनके माध्यम से यह सेवा प्रदान की जा रही है। प्रयास फाउंडेशन समाजसेवी संस्था में कार्यरत भुंतर से संबंधित सुरेश गोयल का छोटाभंगाल घाटी के समस्त लोग तहदिल से आभार व्यक्त करते हैं। सुरेश गोयल ने बताया कि राशन कीट में देसी घी, दालें, न्यूट्री, अण्डे, मुंगफली, सूप आदि दिया गया है। गाड़ी की व्यवस्था समर्पण सामाजिक कार्यकर्ता समूह द्वारा निभाई गई। इस संस्था की ओर से राजेश सामान छोड़ने गए। आने वाले समय में जल्दी ही मुल्थान में क्षय रोगी से संबंधित जानकारी लोगों के मध्य आयोजित कार्यक्रम में रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *