राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि में महिला मंडल जलपेहड़ डिबणू ने रंगोली में तथा रस्साकशी में कोटरोपी बने विजेता

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

जोगिन्दर नगर, 02 अप्रैल

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर पर महिला मंडलों के लिए रंगोली व रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता का मुख्य थीम मतदान के प्रति मतदाता जागरूकता रहा। रंगोली प्रतियोगिता में महिला मंडल जलपेहड़ डिबणू जबकि रस्सा कशी में महिला मंडल कोटरोपी विजेता बने।

मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला के दौरान महिला मंडलों के लिए विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत ही मतदाता जागरूकता थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा महिलाओं ने रस्साकशी प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

उन्होंने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में महिला मंडल गणेश बाग बदन दूसरे तथा महिला मंडल छपरोट तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल बडौण उपविजेता रहा। उन्होंने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में कुल 29 महिला मंडलों ने भाग लिया जबकि रस्साकशी में कुल 17 महिला मंडलों ने अपनी भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *